फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महेंद्रा पिकप सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ब्लैक स्पॉट बन चुके काबड़ौत पुल ने बुधवार सुबह फिर हादसा हो गया। जिसमें वाहन चालक घायल हो गया। मेरठ के नगला राठी निवासी अंकित महेंद्रा पिकप में पशु लेकर बिड़ौली जा रहा था। सुबह काबड़ौत पुल पर जाम लगा था। जिस कारण उसने गाड़ी ट्रक के पीछे रोक दी। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें अंकित बुरी तरह गाड़ी में फंस गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मियों ने अंकित को बाहर निकलवाया और सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। शाम तक भी मामले में कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें