फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का बेमियादी धरना शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का धरना
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान मजदूूर संयुक्त यूनियन से संबद्ध गन्ना प्रतिनिधि डेलीगेट संयुक्त यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर किसानों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर एकल सत्याग्रह शुरू कर धरना दिया। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत दिलाने और खड़ी फसल के आधार पर सट्टा नीति तैैयार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने की वजह से किसान परेशान हैं। बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए। साथ ही किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के आधार पर सट्टा नीति तैैयार कराई जाए और रिक्त गन्ना डेलीगेट का निर्वाचन कराया जाए। धरने की अध्यक्षता कृष्ण बंधु नाला ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी एकल सत्याग्रह के रूप में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह विद्रोही, जयवीर सिंह कुड़ाना, रविंद्र मलिक, सत्यवीर सिंह फौजी, उदयपाल सिंह, पप्पू बधेव, दलवीर सिंह डेलीगेट आदि मौजूद रहे। धरने का संचालन रणधीर सिंह सल्फा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें