फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू जागरण मंच की बैठक में समाज की एकता पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू समाज की एकता पर बल
विज्ञापन

शामली। हिंदू जागरण मंच की बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल देते हुए संगठित रहने का आह्वान किया गया। रविवार को करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि आज हिंदू समाज अनेक संगठनों में बंटता जा रहा है, जिससे समाज को हानि हो सकती है। इसलिए हिंदू समाज के लोगों को संगठित होकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी संगठित होंगे, तो समाज कोई हानि नहीं पहुंचा सकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता समाज की कुरीतियों को दूर करते हुए समाज को एक होने के लिए जागरूक करें। सूर्यवीर सिंह ने कहा कि हम सभी को आपसी भेदभाव मिटाकर समाज की एकजुटता के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला महामंत्री संजीव चौहान, जिला मंत्री संदीप वशिष्ठ, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, हर्षित वर्मा, गौरव, मोहित, संजय बंसल, आशुतोष, रोहित, ब्रिजेश, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें