फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sun, 11 Mar 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
चौसाना के बिड़ौली में सड़क हादसे के बाद जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली जिले में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, जबकि एक युवक का शव उसके परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई के घर ले गए। सड़क हादसों में हुई लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्लामाजरा निवासी कमरयाब अपने पुत्र अब्दुल्ला (तीन वर्षीय) के साथ किसी काम के लिए चौसाना आए हुए थे। रविवार शाम करीब पांच बजे कमरयाब बेटे के साथ एक्टिवा स्कूटी से गांव लौट रहा था। जब वह जिजौला गांव के निकट पहुंचे, तो सामने से आए कार चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर का आधा हिस्सा कार में जा धंसा और कमरयाब हवा में उछलकर खेत में जा गिरा, जिसमें वह घायल हो गया, जबकि उसके बेेटे अब्दुल्ला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई और कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई प्रारंभ कर दी और ट्रैफिक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया, जिस पर भीड़ भड़क गई और आरोपी को मौके पर ही सजा देने की मांग करते हुए पुलिस के साथ भिड़ गई? आरोपी को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। सूचना पर झिंझाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उधर, कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी विकास (22 वर्षीय) रविवार को कस्बा कांधला में आया था। दोपहर बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह गांव गढ़ी दौलत ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो गंगेरू की ओर सेे आए गन्ने से ओवरलोड लदे ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक सवार विकास सड़क किनारे जा गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। विकास की मौत से परिवार में मातम पसर गया। हालांकि परिजन बिना कोई कार्रवाई किए युवक का शव गांव ले गए। वहीं, कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी राजू (19) पुत्र रमेशचंद पानीपत फैक्ट्री में काम करता था। रविवार शाम राजू अपने दोस्त अमित और सुनील निवासी पानीपत के साथ ताऊ के लड़के के मढ़े में शामिल होने के लिए झाड़खेड़ी आ रहा था। जब वह झाड़खेड़ी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई, जिसमें राजू, अमित और सुनील तथा दूसरी बाइक सवार सवार युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां पर राजू को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें