फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को भी कोई राहत नही

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को भी कोई राहत नही
विज्ञापन

शामली। पेश किए गए आम बजट में सराफा व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को भी कोई राहत नही मिल सकी है, जिससे व्यापारियों में मायूसी नजर आई।
बृहस्पतिवार को पेश किए गए आम बजट को टेलीविजन में सराफा व्यापारी और परचून के फुटकर दुकानदार टकटकी लगाकर देखते नजर आए। पेश किए गए बजट को लेकर व्यापारियों और दुकानदारों से बात की गई तो सराफा व्यापारी पवन कुमार और मोहित ने बताया कि ज्वैलरी पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगाई गई है। वहीं, बाहर से सोने पर एक प्रतिशत ड्यूटी लगी है। पेश किए गए बजट में न तो जीएसटी और न ही ड्यूटी में कोई कटौती की है। वहीं, इनकम टैक्स स्लैटों में भी कोई कमी नही की है। परचून के फुटकर दुकानदार प्रमोद कुमार ने बताया कि आम बजट से कोई राहत नहीं मिली है। जीएसटी दर लगने से सामानों पर कम बचत हो रही है। वहीं टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे सभी में मायूसी है। इस बार का बजट कोई खास नहीं रहा हैै। स्लैटों में बदलाव किया जाना चाहिए था। पांच लाख तक कोई टैक्स नही लगना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें