फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने तालाब से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने तालाब से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। ग्राम प्रधान की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव हरड़ में पहुंचकर तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाया।
थानाभवन ब्लॉक क्षेत्र के गांव हरड़ की प्रधान पूनम ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को कानूनगो सुरेश पाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंची। टीम के कब्जा हटाने की घोषणा से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। जब लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, तो टीम ने जेसीबी चलवाकर अवैध चबूतरों व मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस गांव के तालाब की करीब 15 बीघा जमीन है, जिसमें से 11 बीघा को अवैध कब्जा मुक्त करा दिया गया। इस दौरान सिराजुद्दीन, रमेश, निन्हा, फीजू, सत्ता, पप्पू, वकील, इश्तकार और नसीमुद्दीन के अवैध कब्जे हटवाकर चेतावनी दी कि दोबारा अवैध कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव में ही मंदिर, पंचायतघर, बच्चा श्मशान की जमीन को कुछ लोग तीन हिस्सों में बांटना चाहते थे। इस विवाद का निस्तारण भी टीम ने कराना चाहा, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम कोई कदम नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें