फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना पहुंची भूतत्व एवं खनिज विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

शासन ने गांव बसेड़ा यमुना घाट पर पांच साल के लिए रेत खनन का टेंडर छोड़ा है। शुक्रवार को खनन का ठेका लेने वाली कंपनी के प्रतिनिधि और खनन अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वे लेखपालों की टीम ने भूमि की पैमाइश करते हुए निशानदेही की।
विज्ञापन

शासन ने बसेड़ा गांव में यमुना से सटे खनन पाइंट खसरा नंबर 125 एवं 126 रकबा लगभग चार हेक्टेयर पर पांच साल के लिए रेत खनन का टेंडर लखनऊ के शहरयार हुसैन की कंपनी के नाम छोड़ा है। शुक्रवार को गाजियाबाद से भूतत्व एवं खनिज विभाग के क्षेत्रीय अभियंता नवीन कुमार, खनन इंस्पेक्टर शामली ब्रिजेश कुमार, सर्वेयर शिव कुमार, सर्वे लेखपाल उमेश चंद एवं टेंडर खनन विभाग के सर्वे लेखपाल यमुना प्रसाद तथा कंपनी के प्रतिनिधि जेपी शर्मा बसेड़ा घाट पर खनन प्वाइंट पर पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने टेंडर में छोड़ी गई रेत खनन की भूमि की पैमाइश करके निशानदेही की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें