आज होगा शपथ ग्रहण समारोह
शामली।
नगर पालिका और नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को जिले भर की निकायों में शपथ ग्रहण समारोह होंगे।
नगर पालिका परिषद शामली से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजना बंसल और सभी 25 वार्डों के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शामली के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में होगा। उसमें प्रख्यात कवि हरिओम पंवार के अलावा राजनीतिक दलों के नेताओं को भी बुलाया गया है। सोमवार को अग्रसेन भवन में उसकी तैयारियां पूरी कर ली गई। उपजिलाधिकारी शामली सुरजीत सिंह पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वहीं, एलम, बनत, थानाभवन और जलालाबाद में भी एसडीएम शामली ही शपथ ग्रहण कराएंगे। उधर, नगर पालिका परिषद कैराना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी अनवर सहित वार्ड सदस्यों को कैराना स्थित जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में एसडीएम कैराना शपथ ग्रहण कराएंगे। वहीं, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, ऊन, और कांधला में भी मंगलवार को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।