भाजपा प्रत्याशी राजीव ने 52 वोट के अंतर से जीत दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
नगर पंचायत बनत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजीव चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा। अंत में महज 52 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी राजीव चौधरी विजेता घोषित हो गए। राजीव कुमार को 2517 वोट प्राप्त हुए, जबकि पूर्व चेयरमैन वजाहत खां 2465 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। इनके अलावा पूर्व चेयरमैन जयंतरपाल के पुत्र विपिन कुमार को 1626 वोट प्राप्त हुए, जबकि बसपा प्रत्याशी फारूख अहमद 1090 वोट ले पाए।
बनत नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने दूसरे व तीसरे राउंड में बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जबकि पहले और चौथे राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां आगे चल रहे थे। पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजीव ने बढत बनाई। इस निकाय में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10456 वोट पडे़, जिनमें 383 मत निरस्त किए गए और 10073 वोट मान्य घोषित हुए।
नगर पंचायत बनत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
नाम--- पार्टी --- मिले वोट
राजीव चौधरी-- भाजपा---2517
वजाहत खां--निर्दलीय---2465
विपिन कुमार--- निर्दलीय -- 1626
फारूख अहमद-- बसपा-- 1090 --------
अशोक कुमार---निर्दलीय -- 16
मंजू ------- निर्दलीय------- 28
राजवीर सिंह--- निर्दलीय --- 1389
लोकेश कुमार--- निर्दलीय--- 426
सुमन------ निर्दलीय-------- 146
सुरेशपाल----- निर्दलीय----- 316
वार्ड संख्या---विजेता-----मिले वोट
1----------- गोविंद -------- 229
2- ----------गीता --------- 317
3---------- मुनीजा-------- 207
4--------- नसीम-------- 203
5--------- बबलू--------- 252
6---------- रीतू-------- 256
7--------- नसीम ------ 202
8--------- गोविंदा ------ 189
9--------- साबरा--------- 434
10-------- इमरान ------ 264
11------- यजेंद्र --------- 345
12------ कंवरपाल------- 400
13------- रामपाल------- 217
14------- सुनीता-------- 365
-