फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में वॉल्व फटने से झुलसे वेल्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्व फटने से झुलसे वेल्डर की मौत
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। । ऊन शुगर मिल में बॉयलर की वाल्व फटने से झुलसे दो वेल्डरों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोमवार छह नवंबर को ऊन शुगर मिल मेें बॉयलर की वाल्व ठीक कर रहे वेल्डर राहुल पुत्र रमेश निवासी गढ़ी अब्दुल्ला, संतोष पुत्र लल्लाराय निवासी गाजीपुर बॉयलर का पाइप फटने से गर्म पानी में झुलस गए थे। जिन्हें गंभीर अवस्था में करनाल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उपचार के दौरान राहुल की मौत होने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि शव का करनाल में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुगर मिल के पर्सनल मैनेजर रणवीर चौधरी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों ने जिस कंपनी के माध्यम से मिल में काम कर रहा था उस कंपनी ने आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें