पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में बांटे गर्म कपड़े
शामली।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने परिवार सहित शनिवार को करनाल रोड स्थित आवासीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को गर्म कपड़ों और मिठाई का वितरण किया। वृद्धजनों से काफी देर वार्ता कर उनकी पीड़ा साझा की। वृद्धजनों ने भी खुलकर अपने विचार रखे। वहीं, वृद्धाश्रम का संचालन करने वाली संस्था के लोगों के प्रयास की खूब सराहना की। इस दौरान वृद्धाश्रम प्रभारी राजेंद्र सिंह, सहायक प्रभारी सत्यप्रकाश नागर, वार्डन लक्ष्मी गुप्ता, सहायक वार्डन निशा व धर्मेंद्र कुमार, ओमवीरी, सोनिया, ब्रहम सिंह, पवन कुमार, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।