फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा वर्ग बढ़ रहा पाश्चात्य संस्कृति की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा वर्ग बढ़ रहा पाश्चात्य संस्कृति की ओर
विज्ञापन

थानाभवन।
विहिप से संबद्ध संच का दो दिवसीय मासिक अभ्यास वर्ग शिविर संस्कार, संस्कृति और हिंदू सभ्यता के जन जागरण के संकल्प के साथ संपन्न हो गया।
विहिप से संबद्ध संच के तत्वावधान में नगर के बालाजी धाम में आयोजित दो दिवसीय शिविर की समाप्ति पर अंचल बाल प्रशिक्षण प्रमुख सतपाल सिंह ने कहा एकल अभियान का उद्देश्य धरती की ताकत को जगाना है। आज युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति की और बढ़ रहा है ऐसे में हम सब को मिल कर ग्रामीण क्षेत्र में अपनी युवा पीढ़ी को अपने संस्कार, संस्कृति और हिंदू सभ्यता के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कैंप में मौजूद सभी को इसके लिए संकल्प दिलाते हुए इस कार्य को अभियान के रूप में लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर रजनी कुमारी, अंजली रानी, सुषमा रानी, हिमांशु रानी, नितिन कुमार, मनजीत कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें