फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के आरके इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। खिलाड़ियों ने आतिशबाजी की।
बृहस्पतिवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि बीएसए चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय करते हुए मेहनत व लगन से खेलने, आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी। क्रीड़ा स्थल पर अलग अलग तहसीलों ने अपने अपने ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको हैरान किया। गत वर्ष के चैंपियन ने मशाल को लेकर मैदान की परिक्रमा की। इस दौरान डीआईओएस एसएम सिद्दीकी, प्रबंधक ब्रह्म सिंह, अध्यक्ष जयपाल सिंह, ब्रजेश वशिष्ठ, धर्मवीर राणा, जयदेव सिंह, प्रवीण, रुचिता ढाका, विनोद वर्मा, अमित मलिक, उषा सहरावत, लोकेंद्र कुमार, देवेंद्रपाल राणा, मदनपाल तोमर, खेल शिक्षक अशोक कुमार, योगेंद्र मलिक, सहदेव सिंह, सत्येंद्र, नबाव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 मीटर दौड़ में प्राची, अजय प्रथम
प्रथम दिन की खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। दौड़ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया, जबकि देर शाम तक गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबीकूद प्रतियोगिता जारी रही।
600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में
प्राची केकेजीएस भैंसवाल प्रथम
वीशू बलवंती देवी द्वितीय
600 मीटर दौड़ बालक वर्ग
अजय डीएवी इंटर कॉलेज ऊन प्रथम
शिवम बाबरी कॉलेज द्वितीय
100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग
अंकित राष्ट्रीय शिक्षा सदन झिंझाना प्रथम
अजय डीएवी इंटर कॉलेज ऊन द्वितीय
सब जूनियर 100 मीटर दौड़
वर्चस्व महर्षि कॉलेज नाला प्रथम
बालिकाओं की 100 मीटर
नंदिनी प्रथम
रीना द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें