नेहरू युवा केंद्र फफराना गाजियाबाद के सौजन्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल पहली ओपन स्टेट स्पोर्ट्स मीट-2017 का आयोजन डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर जिला गाजियाबाद में आयोजित किया गया। इसमें शामली के बीएसएम के छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।
इनमें ऊंची कूद में विनय गौतम ने स्वर्ण पदक, छात्रा विशी मलिक ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, प्रशांत चौधरी ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक, शुभम मलिक ने लंबीकूद में रजत पदक, अभिषेक चौधरी ने गोला फेंक और भाला फेंक में कांस्य पदक, गुंजन मलिक ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। सोमवार को विजेताओं के विद्यालय में पहुंचने पर उनका और कोच मनोज चौहान का स्वागत किया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने सभी विजेताओं को बधाई दी।