फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शामली अस्पताल में मिलेगी फिजिशियन की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शासन ने जिले में 14 नए डॉक्टरों को तैनाती की है। जिनमें सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ और एक फिजिशियन भी है। इनके आने के बाद शामली जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल शामली जिले को बने करीब छह साल हो गए, लेकिन आज तक जिला अस्पताल यहां अस्तित्व में नहीं आ पाया है। शामली सीएचसी ही जिला अस्पताल के रूप में कार्य कर रही है, लेकिन पूरे जिले में एक भी फिजिशियन तैनात नहीं था। यही नहीं बाल रोग विशेषज्ञ, देहात क्षेत्र में सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, गाइनोलोजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट की यहां कमी थी। कई बार पूर्व में शासन से यहां पर डाक्टरों की तैनाती की मांग सीएमओ द्वारा की जा चुकी थी। छह साल बाद अब शामली जिले में शासन द्वारा डाक्टरों की तैैनाती की गई है। जिले में शासन द्वारा जिन डाक्टरों की गई है उनमें डा. राहुल वर्मा बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर जाहिद अली त्यागी ऑर्थोपैडिक सर्जन, डॉक्टर अनिल कुमार नेत्र सर्जन, डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर अनुज कांत रेडियोलॉजिस्ट, डॉक्टर शशि बाला वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सुषमा भारती गाइनोलोजिस्ट, डॉक्टर विनोद सागर, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर कृष्णपाल सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार फिजिशियन, डॉक्टर लेखराम, डॉक्टर अशोक हांडा, डॉक्टर सोमपाल सिंह है। इनमें से डॉक्टर लेेखराम ने शामली में ज्वाइन भी कर लिया गया है। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया किसभी डाक्टरों द्वारा जिले में ज्वाइन करने के बाद ही उनकी तैनाती का स्थल तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें