फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विज्ञान संगोष्ठी में जैन कन्या की नैना ने पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राज्य विज्ञान संगोष्ठी में जैन कन्या की छात्रा नैना सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर छात्रा का स्वागत करते हुए बधाई देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर रुचिता ढाका ने बताया कि कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा नैना सैनी ने सबसे पहले पांच अगस्त को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सहारनपुर में 10 अगस्त को मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 26 अगस्त को इलाहाबाद में आयोजित राज्य विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। हर मंडल से केवल दो ही छात्र-छात्राएं चुने गए थे। सहारनपुर मंडल की ओर से दोनों विद्यार्थी शामली थे। राज्य स्तर पर भी कॉलेज की छात्रा नैना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक विरेंद्र कुमार जैन ने छात्रा का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें