होमगार्ड पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोफ
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी एक व्यक्ति ने डायल-100 पर तैनात होमगार्ड पर साठ हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को गांव भूरा निवासी करण सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुऐ बताया कि गांव के ही एक होमगार्ड के साथ उसकी काफी सालों से चुनावी रंजिश चली आ रही है। उक्त होमगार्ड डायल-100 गाड़ी पर तैनात है तथा पुलिस का डर दिखाकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। पुलिस ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
चार मोटरसाइकिलें मिली
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को पकड़ लिया, पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार मोटरसाइकिलें ओर बरामद कर ली। पुलिस ने बाइक चोर का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया। सोमवार शाम पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को भूरा बाईपास के पास एक बाइक सवार युवक को रोक कर बाइक के कागज मांगे तो आरोपी बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। जांच के बाद पता चला कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चोर की निशानदेही पर भूरा के जंगल से चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी सुनील निवासी खानपुर जाटान ने उक्त पाचों बाइकें कैराना व कांधला क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी सुनील का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया।