शामली। श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान धाम पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित प्रभुशंकर शास्त्री ने प्रबंधक कमेटी के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, वैद्य उपेंद्र कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी को विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर धर्मेंद्र कांबोज, रमेश धीमान,आदेश शर्मा,अमित प्रजापति, अजय पाठक, शरद द्विवेदी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।