हक के लिए शिक्षकों ने लेकर दिया धरना
शामली। शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया, जिसके बाद शिक्षकों ने डीआईओएस को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए निस्तारण की मांग की।
बृहस्पतिवार को यूपी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक माध्यमिक बेसिक शिक्षा वेलफेयर के तत्वावधान में शिक्षकों ने मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी पेंशन बहाली, प्रधानाचार्य की नियुक्ति में लिखित परीक्षा कराकर आरक्षण व्यवस्था लागू करने, राजस्थान सरकार की तरह शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करने, माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों के अधिकार सीमित करने, बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएसई के बराबर करने, कैशलेेेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, सिटीजन चार्टर लागू करने के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पप्पू बोकड़िया, आशुतोष, अजय, सुरेश आदि मौजूद रहे।