फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसली ऋण धारक किसानों के बैंक खातो को आधार कार्ड से जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं लघु सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी योजना की बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि फसली ऋण किसानों के खातों को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं लघु सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी योजना की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि फसली ऋण किसानों के बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। उन्होंने शिविर लगाकर किसानों के आधार कार्ड बनाने पर जोर दिया। बैठक में उपनिदेशक कृषि डॉक्टर रामवीर कटारा ने बताया कि खरीफ की फसल 2017-18 में केवल धान की फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। बीमा प्रीमियम दो प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। बाढ़, आकाशीय बिजली एवं फसल कटाई से 14 दिन बाद तक खलिहान में रखी फसल में प्राकृतिक आपदा के कारण हानि का फसल बीमा में किसानों को लाभ होगा। इस मौके पर फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि संजीव शर्मा व जनपद प्रतिनिधि नीरज कुमार ने योजना की जानकारी दी। लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर ने बताया कि डेटा डिजीटल हस्ताक्षर प्राप्त होते ही बैंकों के यूजर आईडी एवं पासवर्ड दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह सहित सभी बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें