फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच्छिक ब्यूरों में हुआ दो परिवारों का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने समझौता वार्ता के दौरान दो दंपति के बीच चल रहा विवाद समाप्त करा दिया।
रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में महिला सेल प्रभारी एसआई अंजू तथा अन्य सदस्यों ने प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान सात विवाद रखे गए। जिनमें से दो प्रकरणों में सदस्यों ने समझौता करा दिया। बैठक के दौरान महिला सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंजू ने मौजूद दंपतियों से कहा कि जरा से मतभेद के चलते विवाद हो जाता है, मगर रिश्ता तोड़ना उसका हल नहीं होता। इसलिए बहुत से मामलों को आपसी बातचीत और आपस में सामंजस्य स्थापित कर निपटाया जा सकता है। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य डॉ. राजेंद्र गोयल, इशरतजहां, ईश्वर दयाल कंसल, महिला कांस्टेबल रेखा, नीरज और अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें