शामली।
वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अच्छा रहा है। जिसमें इंटर कॉमर्स वर्ग का 96 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग का 94 प्रतिशत, कला वर्ग का 93 प्रतिशत व हाईस्कूल का 62 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। बताया कि सर्वाधिक अंक इंटर न्यू कॉमर्स में 52 छात्रों में से 49 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से पास की है। इंटर विज्ञान वर्ग में छात्र ऋषभ ने 410 अंक पाकर कॉलेज मेें प्रथम स्थान और हाईस्कूल में प्रशांत ने 488 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहा है। कॉलेज प्रबंधक संजय संगल व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने मेधावी बच्चों को बधाई दी।