शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के अग्रसेन पार्क में रक्त सेवा ट्रस्ट व इंडियन रेडक्रास सोसायटी समेत कई स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 91 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।
सुबह 10 बजे शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह व नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय संगल, अंशुल संगल, रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला चेयरमैन डाॅ. कुशांक चौहान, संदीप गोयल, सोनू जुनेजा, मनोज कुमार, नूतन पांडेय, काजल व आकाश शर्मा, मो. आरिफ, हकीम मोहम्मद मुस्तकीम आदि रहे।
शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदाताओं में एडवोकेट सन्नी निर्वाल, रामेश्वर कालखंडे, आस मोहम्मद, रोहित सैनी, सागर, जितेंद्र कुमार, अजय चौधरी, नीरज, शिवांगी, अंकित कुमार, अनुज राठी, अमित तोमर, सुधीर कुमार, विपिन कुमार, अमन, संजय गिरी, प्रताप कुमार, प्रवीण, शशिकांत, डिंपल कुमार, अवनीश मलिक, कुलविंद्र, नितिन गोयल, सुनील, दीपक, जुनेद, प्रमोद कुमार, दिवाकर, सागर देशवाल, जमीर, प्रभात कुमार, रामनिवास, संजय गिरी, पवन, आरिफ खान आदि रहे।