फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 88 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का पूरा हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर की 8516 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

जनपद में आरके इंटर कालेज शामली पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। लॉकडाउन में 12 मई से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र पर 360 परीक्षक उपस्थित रहे। परीक्षकों ने हाईस्कूल की 4443 और इंटर की 4073 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक हाई स्कूल की कुल 66824 और इंटर की 39091 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। कुल मिलाकर 105915 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो चुका है, जो कुल उत्तर पुस्तिकाओं का 88 प्रतिशत है।
उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मूल्यांकन कार्य के लिए केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य चल रहा है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने, हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर, साबुन और पानी आदि की व्यवस्था की गई है। परीक्षकों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो-तीन दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें