फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट समेत 88 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्ट सहित 88 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली में पांच दिन बाद एक और फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित हो गए। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 88 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 36 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 525 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में सीएचसी शामली के एक और फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित मिले। उन्हें हल्का बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। बताया गया है कि फार्मासिस्ट के परिवार की महिला पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी, तब से वे घर पर ही थे। पांच दिन पहले बुधवार को भी एक फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित मिले थे। बाबरी थाने पर पीआरडी जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शामली के मोहल्ला विकास नगर में एक परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित मिले। नई बस्ती माजरा में दो युवक, सीबी गुप्ता कॉलोनी में महिला समेत तीन व्यक्ति, बड़ीआल में दो महिलाओं समेत नौ व्यक्ति, रूई मिल कालोनी में दो महिलाओं समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। टीचर कॉलोनी में एक महिला समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। रेलपार मोहल्ले में तीन महिलाओं समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कैराना रोड पर 45 वर्षीय व्यक्ति, बुढ़ा बाबू मोहल्ले में 38 वर्षीय युवक, रेशमी कटहरा में 69 वर्षीय व बरखंडी में महिला समेत चार व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली। विश्वकर्मा नगर में 69 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर में 63 वर्षीय महिला, माजरा रोड पर दो महिलाएं, नेहरू मार्किट में 40 वर्षीय व्यक्ति, लाजपत राय में 15 वर्षीय किशोरी, कस्बा कांधला में 32 वर्षीय महिला, आदर्श विहार में तीन, जवाहर गंज मंडी में एक, दयानंद नगर में दो और काकानगर में 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा बनत में 18 वर्षीय युवती, मस्तगढ़ में 24 वर्षीय युवक, खेड़ीकरमू में छह, युवक, रसीदगढ़ में 62 वर्षीय, महावतपुर में 30 वर्षीय महिला, गांव लांक में चार महिलाओं समेत छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 88 नए केस मिले हैं। 36 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 525 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें