शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन में खिलाड़ियों ने अपने दावपेंच दिखाए। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग वर्गों में यह प्रतियोगिता हो रही है।
सोमवार को मुख्य अतिथि ओलंपिक कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह, समाजसेवी प्रसन्न चौधरी तथा अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग फ्री स्टाइल में मुजफ्फरनगर के शुभम प्रथम व बागपत के गुलशन दागी दूसरे स्थान पर रहे।
50 किलो वर्ग में गोरखपुर के सुरेंद्र यादव प्रथम व मऊ के देवानंद भारती द्वितीय रहे। 85 किलो वर्ग में बागपत के सुमित राणा ने गोंडा के अश्विनी को हराया। ग्रीको रोमन बालक वर्ग 42 किलो में बागपत के अरशद ने गोरखपुर के पंकज यादव को पटखनी दी। 50 किलो वर्ग में गोरखपुर के रामसमुझ यादव ने गोरखपुर के ही दिनेश यादव को हराया। 85 किलो वर्ग में शामली के निगम ने बागपत के विरेश कुंडू को पटखनी दी।
बालिका वर्ग 38 किलो में आजमगढ़ की रंजनलता ने सुधा यादव, 40 किलो में लखनऊ की नेहा पासवान ने मुजफ्फरनगर की मोनिका भारती, 43 किलो वर्ग में गोंडा की नीलम ने बहराइच की प्रियंका को हराया। 46 किलो वर्ग में गोंडा की अर्चना सोम ने हापुड़ की संगीता को हराया। 40 किलो वर्ग में गोंडा की मानसी यादव ने मेरठ की निशा तोमर, 52 किलो वर्ग में गोंडा की आरजू तोमर ने हापुड़ की इशिका, 56 किलो वर्ग में बहराइच की भारती ने मेरठ की पूजा, 60 किलो वर्ग में हापुड़ की अंशु गुर्जर ने लखनऊ की पूजा यादव, 65 किलो वर्ग में लखनऊ की ज्योत्सना मिश्रा ने प्रतापगढ़ की रंजिता तथा 70 किलो वर्ग में मेरठ की वर्षा चौधरी ने लखनऊ की फ्रीडम यादव को पटखनी दी। इस दौरान पिंटू पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, प्रेम कुमार मिश्रा, एसपी देशवाल, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।