जिले में 8469 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 43 बूथों पर 6450 के लक्ष्य के सापेक्ष 8469 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर के सागर ने बताया कि छह बूथ पर 45 प्लस के लोगों को टीके लगाए गए। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 838 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से 148 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 88 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 प्लस वालों को 37 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 5850 के लक्ष्य के सापेक्ष 7631 लोगों को टीके लगे। 130.44 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 781 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में कुल 8469 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं।