फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों पर 841 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चीनी मिलों पर 841 करोड़ बकाया
विज्ञापन

शामली। जिले की चीनी मिलों पर नए गन्ना सत्र का 841 करोड़ 11 लाख रुपये बकाया है। किसानों का बकाया भुगतान किए बिना जिले की चीनी मिलें बंद होने लगी हैं। शामली मिल को छोड़कर जिले की थानाभवन-ऊन चीनी मिल बंद हो चुकी हैं।
जिले की थानाभवन का तीन और ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र चार मई को खत्म हो चुका है। शामली मिल का पेराई सत्र 16 मई को खत्म होने की संभावना है। शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिल ने वर्ष 2020-21 गन्ना पेराई सत्र में तीन करोड़ 52 लाख 44 हजार क्विंटल गन्ना 1094 करोड़ 32 लाख रुपये का खरीदा गया। जिसमें शामली चीनी मिल ने एक करोड़ 10 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ना 332 करोड़ 47 लाख रुपये का खरीदा। शामली चीनी मिल पूरे सत्र में 56 करोड़ 83 लाख रुपये का मात्र 17.09 प्रतिशत भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल एक करोड़ पांच लाख 12 हजार क्विंटल गन्ना 330 करोड़ 11 लाख रुपये खरीद पाई है। पूरे सत्र में 118 करोड़ 99 लाख रुपये का मात्र 36.05 प्रतिशत भुगतान कर पाई है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक थानाभवन चीनी मिल एक करोड़ 36 लाख 82 हजार क्विंटल गन्ना 431 करोड़ 74 लाख रुपये का खरीद पाई है। पूरे सत्र में 77 करोड़ 39 लाख रुपये का मात्र 17.92 प्रतिशत भुगतान कर पाई है। जिले की चीनी मिलें 1094 करोड़ 32 लाख रुपये के कुल गन्ना भुगतान में मात्र 253 करोड़ 21 लाख रुपये का मात्र 23.14 प्रतिशत भुगतान कर पाई है।
जिले की चीनी मिलें पूरे सीजन में 253 करोड़ 21 लाख रुपये का बकाया गन्ना भुगतान किया है। 841 करोड़ 11 लाख रुपये किसानों का बकाया है। जिसमें शामली चीनी पर 275 करोड़ 64 लाख रुपये, ऊन चीनी मिल पर 211 करोड़ 11 लाख रुपये, थानाभवन चीनी मिलों पर 354 करोड़ 36 लाख रुपये जिले के किसानों का बकाया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। शामली मिल ने गन्ना सब्सिडी आते ही बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
जिले की चीनी मिलों का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
चीनी मिल अवशेष भुगतान करोड़ में भुगतान प्रतिशत
शामली 275 करोड़ 64 लाख रुपये 17.09 प्रतिशत
ऊन 211 करोड़ 11 लाख रुपये 36.05 प्रतिशत
थानाभवन 354 करोड़ 36 लाख रुपये 17.92 प्रतिशत
कुल योग 841 करोड़ 11 लाख रुपये 23.14 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें