गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा
कैराना। पानीपत रोड पर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रक के आसपास कोई वाहन नहीं था।
शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे नगर के पानीपत रोड पर स्थित इस्लामी मदरसे के निकट कैराना की ओर से बाईपास की ओर जा रहा एक ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे कोई व्यक्ति नहीं था और न ही आसपास से कोई वाहन गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का संचालन कराया।