फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र, पढ़ाई और संपति तीनों में अव्वल हैं हरेंद्र मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा करने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों में उम्र, पढ़ाई और संपत्ति तीनों के लिहाज से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक सबसे आगे हैं।
शुक्रवार को राजनीतिक दलों में मुख्य रुप से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक और सपा की तबस्सुम बेगम ने नामांकन जमा किए हैं। इनके द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरों में हरेंद्र मलिक सबसे ज्यादा 64 साल के हैं। स्नातक तक पढ़ाई की हुई है। जबकि संपत्ति के मामले मेें तो वे मालामाल हैं। उनके पास कुल एक करोड़ 29 लाख 42 हजार 147 रुपये की कुल सकल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 16 लाख दो हजार रुपये की सकल संपत्ति है। हरेंद्र के हाथ में एक लाख और पत्नी के हाथ में 50 हजार की नगदी है। उनके पास दो लग्जरी कारें हैं। हरेंद्र मलिक पर 25 तौले सोना है, जबकि पत्नी पर 50 तौले सोना है। अन्य बिजनेस शेयर आदि में भी उन्होंने निवेश किया हुआ है। काफी जमीन भी उनके नाम है। उन पर करीब 43 लाख रुपये की बैंक आदि की देनदारी है। बकौल हरेंद्र उन्हें विरासत में काफी संपत्ति मिली है। उधर, सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम के पास बैंक खातों में कुल 76 लाख 97 हजार 848 रुपये की चल संपत्ति है। तबस्सुम बेगम के पास एक मकान एक प्लाट तथा कृषि भूमि है। जिसकी कुल कीमत 96 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। उनके पास कोई कार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी पर्टियों के नेता भी आए नजर
शामली। प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान पार्टियों के नेेता भी नजर आए। हालांकि ये लोग अंदर नहीं गए, लेकिन कलक्ट्रेट के बाहर तक ये साथ ही रहे। गठबंधन के तौर पर ये सीट सपा के खाते में है। सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन के साथ सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन भी नजर आए । बलवीर किवाना भी बाद में पहुुंच गए थे। हालांकि बसपा की ओर से कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया। कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें