गढ़ीपुख्ता। गांव पठानपुरा निवासी रामगोपाल शर्मा अपने टैक्ट्रर-बोगी लेकर खेत पर काम करने के लिए गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर-बुग्गी पर गिर गया। हादसे में रामगोपाल बाल-बाल बच गए। मगर, तारों से उठी चिंगारी से ट्रैक्टर और बुग्गी के टायर फूंक गए। ट्रैक्टर का सेल्फ, बैटरी और वायरिंग भी जल गई। पीड़ित ने थाने में विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर देते हुए मुआवजे की मांग की है।