फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले जाएंगे कस्बे के सभी पुराने विद्युत पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में जर्जर हो चुके खंभे और पुराने तार शीघ्र बदले जाएंगे। सोमवार को आयोजित नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा भी बैठक में नगर पंचायत की दुकानों की जल्द नीलामी करने समेत कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत सभागार में पंचायत अध्यक्ष रफत प्रवीण की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमेें सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की कई समस्याएं रखीं। उन्होंने नाली, खड़ंजे, गलियों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने, पुराने और जर्जर पोल और तार बदलवाने की मांग उठाई और बेहतरी के सुझाव दिए। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि कस्बे में शीघ्र 50 नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे। नए तार की व्यवस्था भी की जाएगी। जिन इलाकों में पोल जर्जर या टूट चुके हैं और उनसे आए दिन लोगों की जान का खतरा बना रहता है। उन सभी पोलों को बदला जाएगा। साथ ही पुरानी आबादी होने के बावजूद जहां तक लोगों को तार ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहां भी नए पोल लगाने के साथ कस्बे की जर्जर लाइनों को बदला जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पार्किंग के ठेके की आगामी दो तारीख को नीलामी की जाएगी। स्क्रैप के साथ गगन रोड पर नगर पंचायत की खाली पांच दुकानों की भी शीघ्र नीलामी कराई जाएगी। बैठक में सभासद नीरज गोयल पाटी, बॉबी अरोड़ा, ऋषिपाल, विनोद कुमार, महबूब सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें