फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदो की याद में व्यापारीयो ने किया कैडिल मार्च,

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। सोमवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बाजारों में कैंडल मार्च निकालकर देश के शहीदों को नमन किया। उन्होंने थाना झिंझाना परिसर में बने शिव मंदिर में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। मोहल्ला ताडवाला के नागरिकों ने भी पाक का पुतला फुंक कर अपना रोष प्रकट किया है।
व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल और विनोद संगल के नेतृत्व में अपने प्रतिष्ठानों को बंदकर बाजार में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना परिसर में बने शिव मंदिर में कैंडल जलाकर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शौक सभा में सभी व्यापारियों ने शहीदों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक कोष का गठन किया है। एक सप्ताह में एकत्र होने वाली धनराशि को दोनों शहीदों के परिवार को दी जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया की धनराशि सभी व्यापारी उनके और विनोद संगल के पास जमा करा रहे हैं। एक सप्ताह बाद उक्त धनराशि शहीदों के परिवार को सौंप दी जाएगी। कैंडल मार्च में आशु बंसल, हिमांशु बंसल, मयंक नामदेव, विनोद रूहेला, गौरव संगल, प्रशांत गर्ग, विकास गोयल, अनीस खान, सरफराज अहमद, अश्वनी शर्मा, अंकित संगल, प्रवीण मोबाइल, सुशील बिंदल, अशोक बहादुर गोयल आर्य समाज के प्रधान, मोमीन मनिहार, हरीश गुप्ता,यश, अर्पित, जय गुप्ता, यश बंसल, वंश नमन गुप्ता, आदि व्यापारी साथ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का पुतला फूंका
झिंझाना। मोहल्ला ताड़वाला में भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस मौके पर बिजेंद्र कश्यप, डॉ रामनिवास कश्यप, सतीश कश्यप, राजेंद्र कश्यप, मुकेश कश्यप, विनोद कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें