फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचर की जमीन को कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने शुक्रवार को नौनांगली गांव में पशुचर की भूमि से कब्जा हटावाया। इस जमीन पर ग्रामीणों ने गेहूं और गन्ने की फसल बो रखी थी, जिसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार ऊन चंद्रकांता ने बताया की गांव में पशुचर की लगभग 200 बीघा भूमि है। इस पर 61 ग्रामीणों ने कब्जा कर अपनी फसल को बोया हुआ था। जिलाधिकारी के आदेश पर पहले सभी को नोटिस देकर भूमि को खाली कराने को कहा गया था। स्वयं खाली नहीं करने पर ट्रैक्टर चलाकर भूमि पर खड़ी फसल को नष्ट कर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है। भूमि खाली कराने का अभियान तीन दिन चलेगा। शुक्रवार को 65 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। कब्जा धारकों में धीरू, राजेंद्र, मोहर सिंह, बहादुर, चरणसिंह, सतीश, मेनपाल, बबली, राजकुमार, ओमप्रकाश सहित 61 ग्रामीण शामिल रहे है। टीम में श्यामबीर, क्रष्णपाल, शरद, विकास आदि लेखपाल व पुलिस बल रहा है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस जमीन को 1978 में पट्टे के रुप में आवंटित किया गया था। इससे सभी की रोजी रोटी चल रही थी। तहसीलदार चंद्रकांता का कहना है कि यह भूमि पशुचर की है। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान ने आसामी पट्टे किये थे जिनकी समय सीमा पांच साल होती है। मगर, ग्रामीण उस पर आज तक अपना कब्जा जमाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें