होनहार खिलाड़ियों का स्वागत किया
शामली। मेरठ में विद्या ग्लोबल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय एसआरएम फेडरेशन आफ फिजीकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स प्रमोशन द्वारा फर्स्ट नेशनल स्पोर्ट्स मीट में बीएसएम स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर एक बार फिर से स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर पदक जीतकर लौटे छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया।
बीएसएम स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने बताया कि 27,28 व 29 जनवरी को एस. आर. एम. फेडरेशन आफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स प्रमोशन द्वारा फर्स्ट नेशनल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन मेरठ के विद्या ग्लोबल स्कूल में किया गया। बीएसएम स्कूल के योगा प्रतियोगिता में अंडर 10 वर्ग में कक्षा 7 के वंश तोमर ने रजत पदक व अंडर 14 वर्ग में कक्षा 7 के आर्यज ने कॉस्य पदक प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में अंडर 14 वर्ग में आर्यन तोमर कक्षा 9 ने 100मीटर व 200मीटर दौड़ प्रतियोगिता व लांग जंप मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-9 के पारस देशवाल ने 100मीटर दौड , लांग जंप व जैवलिन थ्रो में द्धितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-9 के हर्ष चौधरी ने शॉटपुट में द्वितीय व डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा के आशीष राठी ने 400मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा- 8 के अभिषेक मलिक ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय व 400मीटर , 800मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा8 के भारत चौधरी ने शॉटपुट में प्रथम डिस्कस थ्रो में द्वितीय व जैवलीन थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 में आर्यन कुमार ने डिस्कस थ्रो मे प्रथम व शॉटपुट मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने सभी विजेता छात्रों को पदक पहनाकर स्वागत किया।