शामली। बुुधवार को कलक्ट्रेट में सकल दिगंबर जैन समाज समिति शामली के अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम अखिलेश सिंह को सौंपा। बताया कि दिगंबर मुनि मुदित सागर जैन सिद्ध क्षेत्र गिरनार जिला जूनागढ़ गुजरात के पहाड़ पर वंदना करने के लिए 23 जनवरी को सुबह गए थे। छह दिन बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने गुम हुए जैन मुनि को तलाश करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल मंडल में प्रवीण जैन, मोहित जैन, परविंद जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।