फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति घायल
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। थाना बुढ़ाना के गांव जौला निवासी जुल्फकार अपनी पत्नी महजबी के साथ बाइक पर शामली आ रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में का बड़ौत पुल के समीप पहुंचे तो सामने से आते वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें