कश्यप निषाद पार्टी ने धरना दिया
शामली । कश्यप निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना दिया। इस संबंध मे दो सूत्री मांगों का डीएम को ज्ञापन देकर गाजीपुर कांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को कश्यप निषाद पार्टी के अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट मे एक दिवसीय धरना दिया। ज्ञापन देने वालों में कश्यप निषाद के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण जारी करने की माग की है। धरने के बाद डीएम को दिए ज्ञापन देने वालों में चरणसिंह, अंकुर कश्यप, रामगोपाल कश्यप, पप्पनल कुमार, नफेसिंह, अमित कश्यप, बालेद्र कश्यप, सतपाल कश्यप, पुष्पेद्र कश्यप, जितेद्र कश्यप, मुकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।