फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना का सांसद ने उठाए सवाल-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम फसल बीमा योजना का मुद्दा संसद में गूंजा
विज्ञापन

कैराना। कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद तबस्सुम हसन ने संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर कंपनियों द्वारा धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों के खाते से प्रीमियम काटने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। सांसद ने आवारा मवेशियों द्वारा किसानों की फसलों के नुकसान पर भी प्रावधान बनाए जाने की मांग की। तबस्सुम हसन ने संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की सुरक्षा कवच की तुलना बोझ से की है। सांसद का आरोप है कि किसानों के खाते से प्रीमियम काटकर बीमा कंपनियां मालामाल हो रही है, लेकिन सरकार किसानों का उत्पीड़न रोक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि क्लेम मिलने में देरी और बैंकों के द्वारा योजना प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। यही नहीं, किसानों से बैंकों द्वारा प्रीमियम अधिक काटकर बीमा कंपनियों को कम भुगतान तथा क्लेम की राशि से बैंकों से केसीसी खाते के लोन की वसूली की खबरें प्राप्त हो रही है। देश में छोटे किसानों की दशा बेहद खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें