सलावा की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा में एक सप्ताह से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिरणवाड़ा और सलावा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मैच की शुरुआत में सलावा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर के मैच में सात विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में हिरणवाड़ा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा किया तथा 12 ओवर में छह विकेट गवांकर 139 रन पर सिमट गई। इस प्रकार प्रतियोगिता के फाइनल मैच को जीतकर सलावा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा पा लिया। मैन ऑफ दा मैच सलावा के कप्तान ठाकुर लाल सिंह रहे। इन्होंनेे चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। मैन ऑफ दा सीरीज शाहरुख रहे। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने विजेता सलावा की टीम के कप्तान ठाकुर लाल सिंह को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी और द्वितीय स्थान पाने वाली हिरणवाड़ा की टीम के कप्तान शालू राणा को सात हजार एक सौ रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंपायर भूपेंद्र सिंह व नीशू राणा ने की।