फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में राशन की दुकान का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव चौतरा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त होने के तीन माह बाद नए डीलर को दुकान का आवंटन किया गया। तीन माह पूर्व गांव चौतरा में नवाब की राशन की दुकान को शिकायत मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक ने निरस्त कर पड़ोसी गांव में दूसरे राशन डीलर के यहां अटैच कर दिया था। ग्रामीण दूसरे गांव में जाकर राशन लेकर आ रहे थे। आपूर्ति निरीक्षक ने ग्राम प्रधान व गांव वालों की सिफारिश पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन कर नई राशन की दुकान का आवंटन किया गया। दो दावेदार होने के कारण ग्रामीणों ने वोट डाली। हारून पुत्र जमील के नाम से दुकान का आवंटन हुआ। इस दौरान एडीओ देशपाल, ग्राम सचिव नकुल कुमार, प्रधान गय्यूर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें