फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश पोषण के लिए एक करोड़ की धनराशि मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश पोषण के लिए एक करोड़ की धनराशि मिली
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि निराश्रित- बेसहारा गोवंश की समस्या के निराकरण हेतु 32 अस्थायी गो आश्रय स्थलों की स्थापना ग्राम पंचायत निधि द्वारा की जाएगी। बनत कस्बे में एक वृहद् गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से की जा रही है। उन्होंने बताया कि आश्रय स्थलों में निराश्रित- बेसहारा गोवंश को रखा जा रहा है। निराश्रित- बेसहारा गोवंश के भरण पोषण एवं आश्रय स्थलों के सफल संचालन हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रुपया एक करोड़ की धनराशि जनपद को प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में उनकी अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण समिति का पंजीकरण सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स, उत्तर प्रदेश द्वारा करा लिया गया है, जिनका पंजीकरण 29-जनवरी 2019 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें