कबड्डी प्रतियोगिता में जीते पदक
कांधला। देहरादून में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के आधा दर्जन छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र हिंमाशु, विशाल, आर्यन, रितिक, अक्षय और वंश ने देहरादून में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को स्कूल पहुंचे छात्रों का चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, निदेशक अरविंद सिंह और प्रधानाचार्य कल्पना सिंह के साथ ही समस्त स्टाप ने संयुक्त रूप से छात्रों का फूल माला डालकर स्वागत किया। विजयी छात्रों को स्कूल की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंजना, पूनम, सबिया, प्रतिभा, विजय, राकिब, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञान क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
थानाभवन। सरस्वती पब्लिक स्कूल में विज्ञान क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुुख दीप प्रज्वलित कर किया। बताया कि प्रतियोगिता तीन तक आयोजित होगी। इस मौके पर प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यापक संदीप जिंदल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों के अंदर विज्ञान व खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।