अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्री गुरुनानक देव के 550 वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। शहर का श्री गुरुद्वारा रंगीन रोशनी से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ, शबद-कीर्तन आयोजित करके अरदास मांगी। गुरू का लंगर वितरित किया गया। विशेष सेवा के लिए शहर के गणमान्य लोगों को सरोपा भेंट करके अभिनंदन किया गया।
धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गुरुद्वारे में श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर सुबह दस बजे श्रद्धालुओं ने अरदास मांगी। अमृतसर से पधारे के रागी जत्थे ने शबद, कीर्तन व गुरुबाणी का पाठ किया। दोपहर डेढ़ बजे अखंड पाठ का भोग लगाया गया। अमृतसर से आए अनुयायियों ने गुुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके बाद में गुरु का लंगर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस मौके पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजन बत्रा, अरविंद साहनी, सुमित धीमान, क्रांति वीर, संघ प्रचारक सन्नी शर्मा, प्रवीण अरोड़ा, सुभाष चंद, प्रदीप पुरी, अजित सिंह की ओर सरोपा भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सरदार राजेंद्र पाल सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, संतोष सिंह, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, अरविंद साहनी मौजूद रहे। उधर, मेपल्स एकेडमी में विद्यालय प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने गुरुनानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।