शामली में पूरे दिन रहा जाम, लोग परेशान
शामली। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुनानक देव के 23 नवंबर को होने वाले प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में निकाली गई नगर कीर्तन और शोभायात्रा के कारण मंगलवार को शहर में जाम लग गया। घंटों जाम के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस वाहनों की व्यवस्था बनाने में जुट रही।