कैराना। एक प्राइवेट स्कूल की कई छात्राएं ई-रिक्शा से घर जा रही थी। शामली रोड पर स्थित कलस्यान चौपाल के बराबर वाली गली में मुड़ते वक्त गड्ढे में पहिया गिरने के कारण ई-रिक्शा पलट गई। इसमें सवार छात्राएं ई-रिक्शा के नीचे दब गई। आसपास मौजूद ठेली वालों ने ई-रिक्शा को उठाकर उसके नीचे दबी छात्राओं को निकाला। ई-रिक्शा में एक छात्र भी सवार था। वह भी चोटिल हो गया। बाद में उसी ई-रिक्शा में बालिकाओं को बैठाकर उनके घर तक भेजा गया।