बुखार के चलते वृद्ध की मौत
कांधला। कस्बे में पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित वृद्ध ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती कांधला निवासी शफीक 50 वर्ष पिछले कई दिनों से बुखार से पी़िड़त था। शुरूआत में परिजनों ने घर के समीप ही उसका उपचार कराया, जिसके बाद उन्हें कस्बे के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। लेकिन, लगातार उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद बुधवार को परिजनों ने शफीक को शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।