फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर जैन वार्षिकरथ यात्रा 2

विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन वार्षिक रथयात्रा 28 को निकलेगी
विज्ञापन

शामली। श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन वार्षिक रथयात्रा महोत्सव 28 सितंबर को निकाली जाएगी। 27 सितंबर की रात आठ बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन फव्वारा चौक हाथी खाने में आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में सुनील जोगी, विनीत चौहान, अनिल राजवंशी, कल्पना शुक्ला, गौरी मिश्रा, बलवंत बल्लू अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। दिगंबर जैन वार्षिक रथयात्रा महोत्सव 28 सितंबर को जैन मोहल्ले स्थित जैन मंदिर से राजेंद्र जैन द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को दो करोड़ के ऋण वितरित
शामली। श्री गुरुद्वारा परिसर में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की 15 शाखाओं की ओर से क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें एक सौ किसानों को दो करोड़ के ऋण वितरित किए। इस मौके पर वर्मा मार्केट के शाखा प्रबंधक महेश शर्मा द्वारा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक डीपी बनवाल व वरिष्ठ प्रबंधक रूपराज किशोर व किसानों का परिसर में स्वागत करते हुए बैंक की प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान गोल्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण योजना, किसान दुघर्टना बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी। इस मौके पर 15 शाखाओं में एक सौ किसानों को दो करोड़ के ऋण वितरित किए। इस मौके पर राजवीर सिह मुंडेट ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें