कैराना। मौसम के करवट बदलने से शनिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोग ठंड की दस्तक मान रहे हैं। शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने के कारण बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। शाम तक बूंदाबांदी चल रही थी और आकाश में बादल छाए हुए थे। उधर, बारिश के कारण लोगाें को ठंड का भी अहसास हुआ। यह बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश यूं ही होती रही, तो धान की फसल बिछ जाएगी, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।