फल विक्रेता से 500 जुर्माना वसूला
ऊन। एसडीएम ऊन ने फल विक्रेता की दुकान से पॉलिथीन बरामद कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला है। छापामारी अभियान के तहत एसडीएम को देखकर दुकान बंद कर दुकानदार रफूचक्कर होगए। शनिवार को एसडीएम ऊन कृष्णपाल तोमर ने पॉलिथीन की बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टैंड पर फल विक्रेता वेदपाल के दुकान से पॉलिथीन बरामद कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान चौकी प्रभारी विनीत मलिक नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।